फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 50 शहरों में थी गैंग की दहशत, 10 जेलों की खा चुके हैं हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात से पहले करते थे काली पूजा, 108 बार मंत्र जाप
विज्ञापन


फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी बदमाश कंपनी कई राज्यों में वारदात को अंजाम दे चुकी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित 50 पचास शहरों में गैंग की दहशत फैली हुई थी। 600 से अधिक चोरी, लूट व झपटमारी की वारदात करने वाला यह गिरोह कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ा था। खानाबदोशों की तरह रहने वाला गिरोह जेल से बाहर निकलते ही फिर से वारदात करने लगता था और वारदात के पहले कालीपूजा और मंत्र जाप करता था।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मुंबई, गोवा, सिलीगुड़ी, औरंगाबाद, नरवाना, मोहाली, चंडीगढ़, रोहतक, दिल्ली, लुधियाना, सूरत, संगरूर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और नोएडा सहित देश के 50 प्रमुख शहरों में गैंग ने चोरी, लूट, हत्या व झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रखा है। वारदात के दौरान यदि कोई सामने आ जाता और विरोध करता था तो जगतार उसकी हत्या कर देता था। आरोपी जगतार सिंह खुद को फिट रखने के लिए मजदूरी व कंपनियों में काम करता था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वारदात करने के लिए निकलने से वह मां काली की पूजा करता था। काली माता के मंत्र का जाप करते थे। वारदात के दौरान भी जगतार इस मंत्र का जाप करता रहता था।

तीन लोगों की करनी थी हत्या
आरोपी जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों तीन लोगों से उसकी कहासुनी हुई थी। इनमें एनआईटी-एक निवासी ललित कांडा सहित दो और लोग शामिल हैं। बदला लेने के लिए जगतार ने तीनों की हत्या करने की ठान ली थी। मगर उसे मौका नहीं मिल पा रहा था।

10 जेलों की खा चुका है हवा
गिरोह का सरगना जगतार सिंह चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम आदि मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है और अब तक सेंट्रल जेल, लुधियाना, सेंट्रल जेल, पटियाला, सिक्योरिटी जेल, संगरूर, अंबाला जेल, कुरुक्षेत्र जेल, जींद जेल, डासना जेल, गाजियाबाद, सोनीपत जेल, आगरा जेल और हरदोई जेल की हवा खा चुका है।

रिकवरी के लिए रिमांड पर लिया
600 से ज्यादा वारदात करने वाले गिरोह से पुलिस अभी कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। ऐसे में गिरोह के सरगना जगतार सिंह को पुलिस ने तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से चोरी और लूट के माल की बाबत पूछताछ की जाएगी।

कब-कब की हत्याएं
14 जून 2005 : कुरुक्षेत्र में एक कारोबारी की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी और नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गया था।
21 अगस्त 2008 : संगरूर, पंजाब में बर्फ तोड़ने वाले सुए से कबाड़ा गोदाम मालिक की हत्या कर लूटपाट की थी।
8 नवंबर 2015 : कुरुक्षेत्र में घर में घुसकर मूर्ति देवी नामक महिला की हत्या कर जगतार घर से गहने व नकदी लूट कर ले गया था।
2016 : पलवल रेलवे स्टेशन पर 30 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।
2016 : नरेला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली पर जगतार सिंह ने जहांगीर के साथ मिलकर एक व्यक्ति की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

8 नवंबर 2018 : जगतार ने प्रेमनाथ, गणेश गिरी, मिथलेश मिश्रा और राजेश शर्मा के साथ सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी की हत्या कर वहां से मशीनों के महंगे पार्ट चुराए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें