फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने पर तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमानत करवाने पर तीन नामजद
विज्ञापन

फरीदाबाद। नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक की फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमानत करवाने का प्रयास कर रहे दो युवकों सहित नाइजीरियन नागरिक के खिलाफ थाना सेंट्रल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला अदालत में न्यायाधीश अशोक कुमार के रीडर रतिराम ने दर्ज करवाए मामले में पुलिस को बताया कि नशीला पदार्थ (ड्रग्स) रखने के मामले में नाइजीरिया के नागरिक नामडी इनोसेंट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। सोमवार को अदालत में डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल और सुरेंद्र अदालत में नामडी की जमानत देने के लिए आए थे। अदालत ने पेश किए गए पहचान पत्रों की जांच की गई तो वे फर्जी मिले। इस पर अदालत ने राहुल और सुरेंद्र के साथ ही नाइजीरिन नागरिक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत सेंट्रल थाने में दी। पुलिस ने रतिराम की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें