फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिंदम हत्याकांड : आरोपी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अरिंदम हत्याकांड : आरोपी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस

फरीदाबाद। टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल के हत्यारोपी विश्वास पांडे को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम प्रयागराज लेकर पहुंच गई है। पुलिस विश्वास को हथियार उपलब्ध करवाने वाले की तलाश के साथ उसके घर की भी तलाशी लेगी। वहां से आने के बाद पुलिस आरोपी को टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड में भी लेकर जाएगी, जहां आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया था।
बाटा चौक के पास स्थित टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल की निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विश्वास पांडे को शनिवार रात को सैनिक कॉलोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान विश्वास ने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी से निकलवाने का षड्यंत्र रचने वाले तीन और अधिकारी उसके निशाने पर थे। उनकी हत्या के लिए वह प्रयागराज (इलाहाबाद) से 90 हजार रुपये में पिस्तौल और 25 कारतूस खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विश्वास पांडे को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लेने के बाद सोमवार को पुलिस उसे लेकर प्रयागराज पहुंची। पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे हथियार उपलब्ध करवाने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा उसके घर की भी तलाशी लेगी। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि अभी वे विश्वास पांडे को लेकर प्रयागराज पहुंचे हैं। विश्वास की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। अभी कुछ सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें