फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भेजा जेल
फरीदाबाद। बादशाह खान अस्पताल में बड़ी बहन की देखभाल के लिए रुकी 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी को बीके अस्पताल भी लेकर पहुंची और घटनास्थल की निशानदेही कराई। पुलिस ने उसके कपड़ों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान सारन निवासी मंजीत उर्फ राहुल के रूप में हुई थी। किशोरी की शिकायत पर राहुल के खिलाफ 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। किशोरी मंगलवार की रात में बड़ी बहन की देखरेख के लिए बीके अस्पताल में रुकी थी। उसकी बहन प्रसूता वार्ड में एडमिट थी। आरोप है कि मंगलवार आधी रात में बाद करीब 12.30 बजे के बाद आरोपी वार्ड में घुसा। वह किशोरी के पास जाकर बेड पर लेट गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें