फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोरी और दो महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी और दो महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया
विज्ञापन

फरीदाबाद।
मनचलों ने एक किशोरी और दो महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया। एक मनचला स्कूल जाती छात्रा को जबरन कार में बैठा कर घुमाता रहा तो दूसरे ने सरेराह महिला के कपड़े फाड़ डाले। वहीं, घर में अकेली महिला को पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बना डाला। पुलिस इनमें से सिर्फ एक आरोपी को पकड़ सकी है।
सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक स्कूल की छात्रा है। 30 अगस्त की सुबह वह स्कूल नहीं पहुंची। शिक्षक ने परिजनों को फोन कर घर पर सूचना दिया। परेशान परिवार वाले किशोरी को ढूंढते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। किशोरी छुट्टी का समय पूरा होने के बाद रोजाना की तरह डेढ़ बजे घर पहुंच गई। परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने रोते हुए सच्चाई बयान की। उसने बताया कि पास ही रहने वाला सोनू उर्फ राकेश (23) स्कूल आते जाते उसका पीछा करता है। बुधवार को स्कूल जा रही थी रास्ते में सोनू अपनी कार लेकर आ गया और जबरन उसे बैठा कर दिल्ली ले गया। वहां उसे घुमाया फिराया और छुट्टी का समय होने पर स्कूल के पास छोड़ कर चला गया। मामले की जांच कर रही सारन थाने की एएसआई अल्पना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के मुताबिक, 30 अगस्त की सुबह वह घरेलू काम निपटा रही थी। इस दौरान पास ही रहने वाला एक युवक उसे अकेला देख कर घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी दे उससे दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह पीड़िता की हत्या कर देगा। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मामले की जांच महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा कर रही हैं जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला शहर की एक कंपनी में काम करती है। 29 अगस्त को वह ड्यूटी करने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक मनचले ने उसका रास्ता रोक कर अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। पीड़िता ने विरोध किया तो मनचले ने महिला को बंधक बनाकर बुरी नीयत से उसके कपड़े फाड़ डाले। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मदद को बढ़े तो आरोपी भाग निकला। एसएचओ सदर इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें