फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ लैपटॉव व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़ लैपटॉप व नगदी चोरी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ लैपटॉप व 35 हजार रुपये चोरी हो गए। मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 14 फरवरी की है। शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत दी, जिस पर अब पुलिस ने अब मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

भूड़ कॉलोनी निवासी सतीश कुमार बिजली निगम में निजी कंपनी की ओर मीटर रीडिंग का काम करते हैं। सतीश ने बताया कि 14 फरवरी को वह किसी काम से सेक्टर-12 स्थित एसआरएस मॉल गए थे। वहां उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और अपने काम से मॉल में चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा उनका बैग गायब था। बैग में दो लैपटॉप और 35 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान भी था। इसकी सूचना उन्होंने थाना सेंट्रल पुलिस को दी। सतीश का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कई बार शिकायत दी, इसके बावजूद मामला दर्ज नहीं हुआ तो उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनका चोरी हुआ खाली बैग सेक्टर-45-46 की झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया है। सीएम विंडो पर शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें