फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में घुसकर छात्र संगठन के अध्यक्ष को गोली मारी, घायल

Sat, 09 Feb 2019 07:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बल्लभगढ़ शुक्रवार को अग्रवाल कालेज में चली गोली मौके पर गोली का खोल देखते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना शहर बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर को हथियार लेकर घुसे बदमाशों ने छात्र संगठन के अध्यक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से छात्र नेता शुभम घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कॉलेज में फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी व एसीपी बल्लभगढ़ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अग्रवाल कॉलेज के छात्र अध्यक्ष शुभम, बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र हैं। थाना शहर प्रभारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दोपहर को दो-तीन युवक कॉलेज में आए और छात्र यूनियन के अध्यक्ष शुभम को ढूंढने लगे। किसी ने उन्हें बताया कि शुभम कॉलेज की पहली मंजिल पर मिलेगा। इस पर तीनों वहां पहुंचे और शुभम पर हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए शुभम भागने लगा तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। मगर गोली किसी को नहीं लगा। बदमाशों से बचते हुए शुभम कॉलेज के मैदान में आ गया। गोली चलने की आवाज सुनकर कॉलेज में अफरा तफरी मच गई।

शुभम का पीछा करते हुए तीनों बदमाश भी मैदान में आ गए और दोबारा फायर किया। इस बार गोली शुभम के पैर में लगी। गोली लगने से शुभम घायल होकर वहीं गिर गया। तब तक कॉलेज के छात्रों की भीड़ जमा हो गई। इस पर हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


शुभम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। कॉलेज में गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी प्रीतपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें