फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक पर अपहरण कर मोटरसाइकिल व रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक पर अपहरण कर बाइक व नकदी छीनने का आरोप
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना खेड़ीपुल के अंतर्गत कर्नल विहार निवासी एक युवक ने मकान मालिक पर अपहरण कर मारपीट के बाद मोटरसाइकिल व नौ हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे छोड़ने के दौरान उसके कपड़े भी उतरवा लिए और उसे उसी हालत में घर भेजा। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सतेंद्र रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को उसका मकान मालिक निशांत चौहान उनके कमरे में अपने कुछ साथियों के साथ आया था। वहां से जाने के बाद निशांत ने उसे फोन कर खेड़ीपुल पर बुलाया और गाड़ी में बैठा लिया। सतेंद्र का आरोप है कि कार में उसके साथी भी थे। सभी नशे थे। उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसकी जेब में रखे करीब नौ हजार रुपये छीन लिए। जब तक उनका नशा कम नहीं हुआ, वे उसे पीटते रहे। उन्होंने जब उसे छोड़ा तो उसके कपड़े उतरवा लिए और मोटरसाइकिल छीन कर भगा दिया। आरोप है कि निशांत बुधवार दिन में भी पीड़ित व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें