फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू मारकर चाचा की हत्या
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांव रिवाजपुर में जमीन के बंटवारे केे विवाद में रविवार सुबह एक युवक ने अपने चाचा की चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भूपानी पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण जमीन के बंटवारे का विवाद है। कुछ दिन पहले ही कृष्ण और उसके भाई सुरेंद्र के परिवार के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ था। इसमें एक कमरे की जमीन पर कब्जे का विवाद दोनों पक्ष में चल रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृष्ण अपने भाई सुरेंद्र के घर आया था। भाभी पुष्पा कमरे के लिए जमीन देने की मांग करने लगी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान पुष्पा का बेटा सचिन घर आ गया। चाचा को मां से अभद्रता करते देख गुस्से में आए सचिन ने चाकू उठाया और कृष्ण के पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू के वार से घायल कृष्ण लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इससे पहले कि उन्हें उठा कर इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता उनकी मौत हो गई। चाकू मारने के बाद सचिन भी घर से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ भूपानी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें