फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने रक्षकों पर की फायरिंग, पत्थर भी बरसाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करों ने रक्षकों पर की फायरिंग, पत्थर बरसाए
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुजेसर फाटक के पास गाय उठा रहे गो तस्करों की पुलिस और गोरक्षकों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गो तस्करों ने गोरक्षकों पर फायरिंग की और पत्थर बरसाए। पुलिस ने नाकेबंदी की तो नाका तोड़ दिया और पुलिस व गोरक्षकों की गाड़ी के आगे गायों को फेंक कर फरार हो गए। पुलिस को पीछा करते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए। मुजेसर थाना पुलिस ने दो नामजद गो तस्करों सहित अन्यों के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-2 बल्लभगढ़ निवासी अशोक बाबा ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को उन्हें सूचना मिली कि मुजेसर फाटक के पास खूबी और टिल्लू नाम के गो तस्कर अपने साथियों के साथ गाय उठाने आने वाले हैं। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपने साथियों के साथ मुजेसर फाटक की तरफ चल दिए। जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक टाटा-407 में कुछ लोग गाय उठा रहे हैं। इस पर उन्होंने उन लोगों का विरोध किया तो गोतस्करों ने उन पर पहले पत्थरों से हमला कर दिया और फिर चार-पांच गोलियां दाग दी। गो रक्षकों ने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। जब तक गोरक्षक संभलते तस्कर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक बाबा के अनुसार, उन्होंने गो तस्करों का पीछा शुरू कर दिया और रास्ते में गश्त कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को इसकी जानकारी दी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने धौज से आगे जोल्हाका गांव के पास नाका लगा दिया। इस दौरान सामने से आ रहे टाटा-407 को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो गो तस्कर नाका तोड़ कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस टीम व गो रक्षकों ने दोबारा गो तस्करों का पीछा शुरू कर दिया। इस पर गो तस्करों ने पुलिस व गो रक्षकों के गाड़ियों के आगे टाटा-407 में बांध कर रखी गई गायों को फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस को लगातार पीछा करते देख गो तस्कर सोहना के नजदीक किरन की गांव के पास टाटा-407 छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार हो गए। पुलिस व गोरक्षकों की टीम ने गायों को गोशाला पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें