फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों से हरियाणा महिला आयोग की सदस्य ने मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों से हरियाणा महिला आयोग की सदस्य ने मुलाकात
विज्ञापन


फरीदाबाद। दुष्कर्म से आहत हो आत्मदाह करने वाली किशोरी के परिजनों से बृहस्पतिवार को हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने मुलाकात की। उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा और आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अमित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों से मुलाकात के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि लड़कियां अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं, जोकि लड़कियों की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। लड़कियां अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की गलत हरकत के लिए तुरंत पुलिस में शिकायत करें, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और उन्हें इस तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील देवी से कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एनआईटी जोन महिला थाना प्रभारी सुशील देवी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें