फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझा महिला से सोने की चेन ले उड़े ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
बातों में उलझा महिला से सोने की चेन ठगी
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में रविवार शाम दो युवक एक महिलाओं को बातों में उलझा सोने की चेन ठग कर ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 अशोका एन्क्लेव पार्ट दो निवासी मालती देवी रविवार शाम को सब्जी मंडी जा रहीं थीं। रास्ते में दो युवकों ने महिला को रोककर पहले उससे राजी खुशी पूछी और घर परिवार की बातें करने लगे। इस दौरान उन्होंने मालती से कहा कि वह सोने के जेवर न पहनें, इससे उनके परिवार में विपदा आ सकती है। महिला ने अपने गले से चेन उतारकर अपने पर्स में रख ली। महिला के अनुसार इसके बाद उन युवकों ने उन्हें कुछ सुंघाया, जिससे वह सुधबुध खो बैठी। इस दौरान दोनों युवक उनका पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें