फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा चुरा करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा चुरा करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। नौकरी के लिए एक ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा चोरी कर आवेदकों से रजिस्ट्रेशन के बहाने बैंक खातों की डिटेल हासिल कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के पांच ठगों को पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में से तीन इंजीनियर हैं, जबकि दो स्नातक हैं। पुलिस ने पांचों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों से पुलिस ने 24,500 रुपये भी बरामद किए हैं।
सेक्टर-31 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी एकेएल दास इंजीनियर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना रिज्यूम एक जॉब वेबसाइट पर डाला था, जिसके कुछ दिन बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने रिज्यूम के आधार पर बेहतर नौकरी का ऑफर दिया। साथ ही उन्हें पंजीकरण के लिए 45 सौ रुपये जमा कराने को भी कहा। एकेएल दास ने जब पूछा कि रुपये किस तरह जमा कराने हैं तो फोन करने वाले ने उनसे एटीएम कार्ड की जानकारी मांग ली। उन्होंने विश्वास करते हुए उसे जानकारी दे दी। इसके कुछ समय बाद ही उनके खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। जब तक दास अपना कार्ड ब्लॉक करवाते ठगों ने अलग अलग बार में उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। एकेएल दास की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में 9 अप्रैल को मूलरूप से बहराइच, उत्तर प्रदेश हाल बुराड़ी, दिल्ली निवासी अभिषेक पांडे, छपरा, बिहार निवासी विकास कुमार, बहराइच उत्तर प्रदेश निवासी अमितेश पांडे, जहानाबाद, बिहार और हाल पालम कॉलोनी निवासी समीर कुमार उर्फ दीपक व कानपुर उत्तर प्रदेश और हाल गुरुग्राम निवासी शशांक मिश्रा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा लेकर ये लोग उन्हें फोन करते थे। रजिस्ट्रेशन के नाम पर आवेदक के खाते की जानकारी लेकर उसे साफ कर दिया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक, अमितेश व शशांक इंजीनियर हैं, जबकि विकास बी.कॉम व समीर बीए तक पढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें