फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस विक्रेता से मारपीट करने में एएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जूस विक्रेता से मारपीट करने में एएसआई लाइन हाजिर
फरीदाबाद। बाईपास रोड सेक्टर-17 मे पेट्रोल पंप के सामने स्थित जूस स्टॉल के पैसे मांगने पर सरेआम पिटाई करने वाले एएसआई अशोक कुमार को पुलिस आयुक्त के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि, सेक्टर-17 थाना प्रभारी मनमोहन सिंह दुकानदार को ही दोषी बता रहे हैं।
विज्ञापन

बाईपास रोड सेक्टर -17 स्थित पेट्रोल पंप के सामने अवनीश कुमार पाठक की जूस की दुकान है। शुक्रवार रात करीब एक बजे चार पुलिसकर्मियों ने अवनीश की पिटाई कर दी थी। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने पीसीआर पर तैनात एएसआई अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर, मामले की जांच के आदेश दिए है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने जूस पीने के बाद पैसे नहीं दिए थे, अवनीश ने रुपये मांगे तो नाराज हो गए थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि अभी तक जांच में पुलिसकर्मी द्वारा जूस पीने जैसी बात सामने नहीं आयी है, शिकायतकर्ता दुकानदार ने अपने बचाव में ये आरोप लगाया है। उसने देर रात तक दुकान खोल रखी थी, पुलिसकर्मियों के कई बार कहने के बावजूद उसने दुकान बंद नहीं की थी। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद कमल सिंह ने भी पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें