फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एटीएम तोड़ चोरी का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एटीएम तोड़ चोरी का किया प्रयास
विज्ञापन


बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में सोमवार रात बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। मगर चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और भाग गए। बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से हिताची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से एटीएम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। सोमवार 20 अगस्त की रात को चोरों ने एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान गश्त करते हुए पुलिस की जिप्सी मौके पर पहुंच गई। इसके चलते बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने नीरज कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया बदमाशों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दी थी। इस कारण उनके चेहरे साफ नहीं आ रहे हैं। फिर भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें