फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के मामले में समझौते के लिए युवती पर चलाई गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के गेट पर खड़ी युवती के पैर में गोली मारी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत नंगला चौक के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण घर के गेट पर खड़ी युवती पर गोली चला दी। गोली युवती के पैर में लगी। उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। झगड़े के मामले में समझौता के लिए दबाव बना रहे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नंगला चौक निवासी सुमित का करीब चार माह पहले नीरज यादव से झगड़ा हो गया था। नीरज ने सुमित पर चाकू से हमला किया था, जिसका मामला पुलिस में दर्ज है। आरोप है कि इस मामले में समझौता करने के लिए नीरज लगातार दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था। सुमित के भाई प्रवीण ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक उनके घर के आगे आकर रुके। इनमें एक नीरज था। उन्होंने घर के गेट पर खड़ी उनकी 18 वर्षीय बहन हेमा पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। मौके पर गोली का खोल भी मिला। गोली चलने और हेमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे लोग बाहर की तरफ दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए। हेमा को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सारन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। इनके मामले दर्ज हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर नीरज यादव सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें