फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसेरी बहन से दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

फरीदाबाद। नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी रॉबिन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार शाम नचौली गांव के पास एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भाई नितिन नागर ने मौसा-मौसी सहित उनके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ रॉबिन की हत्या करने और सुबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शाहाबाद गांव निवासी रॉबिन नागर के खिलाफ तिगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय मौसेरी बहन ने 13 सितंबर को दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। किशोरी के मुताबिक, 13 अगस्त की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मौसेरा भाई रॉबिन नागर घर आ गया। कुछ देर इधर उधर की बात करने के बाद कुछ खास दिखाने के लिए कमरे के अंदर ले गया। फिर कमरा बंद करने के बाद उसने किशोरी को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद से रॉबिन फरार चल रहा था और तिगांव पुलिस केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार शाम लोगों ने रॉबिन का शव शाहाबाद के पास नचौली गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता देखा। भाई नितिन का आरोप है कि रॉबिन की हत्या उसकी मौसी, मौसा सहित उनके परिवार के आठ लोगों ने की। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ में फांसी पर लटका दिया गया। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भिजवाई गई है, विसरा रिपोर्ट मेें मौत के कारण स्पष्ट होने पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें