फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवक पर पीड़िता का वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के अलावा उसके मां-बाप व एक अन्य लड़की पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व चरित्र हनन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि गांव के एक सजातीय युवक से उसका प्रेम संबंध था। युवक ने उसे जल्दी ही शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में वह बहानेबाजी करने लगा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो चुपके से अंतरंग पलों का वीडियो क्लिप बना लिया और अब इस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक के इस मामले में उसके मां-बाप के अलावा गांव की ही एक लड़की भी उसकी सहयोगी रही। इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले दोनों के घरवालों में मारपीट भी हो चुकी है।
एसओ विनोद कौल के अनुसार शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार आरोपी अकरम मंसूरी के अलावा उसके मां-बाप व एक अन्य लड़की के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व स्त्री चरित्र हनन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें