फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकसी कर रहे तस्करों ने गोरक्षा दल पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोकसी कर रहे तस्करों ने गोरक्षा दल पर की फायरिंग

बल्लभगढ़। गांव मादलपुर के पास गोकसी कर रहे तस्करों ने रोकने पहुंचे गोरक्षा दल के सदस्यों पर गोली चला दी। गनीमत यह रही की गोली किसी को लगी नहीं। इस पर गोरक्षक दल के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। सेक्टर-55 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के विकास शर्मा ने बताया कि उसकी टीम 16 जून को मादलपुर की ओर आगरा कैनाल की पटरी पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें झाड़ियों में पशु वध करने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने गाड़ी रोककर गो-तस्करों को ललकारा। इस पर आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं, हालांकि इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलियां चलाते हुए दो गोतस्कर मौके से फरार हो गया। तब तक इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास कर रहे एक तस्कर को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम इस्लाम निवासी फतेहपुरतगा बताया। दल के सदस्यों ने काबू किए गए इस्लाम को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें