फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेज : बीके चौक पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज : बीके चौक पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन


फरीदाबाद। आटो और कार की मामूली टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच बीके चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आटो चालक की पत्नी भी उसके साथ बैठी थी। उसने बीके चौक पर ही कार सवार युवकों में से एक को भरे चौराहे पर कई थप्पड़ जड़ दिए। महिला के हाथों युवक को पिटता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौक पर यातायात नियंत्रित कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करवाया और तीन नंबर चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ चौकी ले गई। हालांकि बाद में घटनास्थल एनआईटी थाने का होने के कारण उन्हें पुलिस एनआईटी थाना पुलिस के हवाले कर आई।
एनआईटी पांच निवासी आटो चालक मंगलवार दोपहर को वह अपनी पत्नी के साथ तीन नंबर से वापस घर की तरफ लौट रहा था। जब वह दयानंद महिला कॉलेज के सामने से सड़क पार कर रहे थे तभी उनके साथ से एक कार जगह न होने के बावजूद आगे की ओर बढ़ रही थी। इस पर उन्होंने आटो साइड करके इतना कह दिया कि तुम्हें ज्यादा जल्दी है तो पहले निकल जाओ। आटो चालक का आरोप है कि थोड़ा आगे जाकर कार चालक ने गाड़ी रोक ली और उसे पीटने लगा। आटो में उसके साथ बैठी पत्नी ने जब छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी धक्के दिए और उसके बाद कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने उनका पीछा किया और बीके चौक पर उनकी कार के आगे अपना आटो अड़ा दिया। दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी होने लगी तो आटो चालक की पत्नी ने उनमें से एक युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देख बीके चौक पर लोगों की भीड़ लग गई और जाम लग गया। चौक पर यातायात नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को छुड़वाकर साइड ले आए। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों में यातायात पुलिस के सामने ही गर्मा गर्मी होती रही। इसकी सूचना तीन नंबर चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। बाद में एनआईटी थाना क्षेत्र का घटनास्थल होने के कारण उन्हें वहां छोड़ आई। एनआईटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें