फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को बंधक बना महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति को बंधक बना महिला के साथ
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
- पीड़िता का आरोप 10 माह बाद अब दर्ज किया मामला
- देवर व ससुर सहित 10 लोग नामजद

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। दंपति को बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म करने व रुपये और गहने छीनने के मामले में बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस ने शिकायत के 10 माह बाद मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने अपने देवर और ससुर पर आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाया है। पुलिस महानिदेशक के समक्ष गुहार लगाने के बाद मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उन्होंने एक जमीन खरीदी थी, मगर प्रॉपर्टी डीलर कृष्णपाल ने वह उनके नाम नहीं करवाई। इस पर वह उससे अपने रुपये वापस मांगने सेक्टर-तीन स्थित उसके घर गया था। वहां आरोपी ने गुंडे बुलवाकर पहले उन्हें पीटा और फिर अपहरण कर त्रिखा कॉलोनी ले आए। यहां उन्होंने उन्हें बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। इस दौरान उसके पिता व छोटा भाई भी आरोपियों के साथ थे। पीड़ितों ने करीब 10 माह पहले पुलिस को शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वे पुलिस महानिदेशक बीएस संधु के समक्ष पेश हुए और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद अब मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के देवर व ससुर के अलावा रतन, दीपक, देशराज, बह्मजीत, हरिकिशन, कृष्णपाल, नत्थू सहित कई अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें