फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोटकर महिला की हत्या, पति सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोटकर महिला की हत्या, पति सहित छह पर केस
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना अंतर्गत रामनगर दुकड़िया मोहल्ले में ससुरालियों द्वारा गला घोंटकर एक महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला मृतक महिला के पिता जीवन नगर फरीदाबाद निवासी राधे चरण के बयान पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेचरण ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी रजनी की शादी लगभग 12 साल पहले दुकड़िया मोहल्ला निवासी सुुंदर के साथ की थी। शादी के बाद से ही वह और उसके परिवार के लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट करते आ रहे था। काफी समझाने पर भी वह उसके साथ मारपीट करते रहे । जिसकी शिकायत उसकी बेटी ने गत 6 जून को शहर थाना पुलिस को भी दी थी। लेकिन उसके ससुराल वाले नहीं सुधरे। आरोप है कि शुक्रवार की रात उसके पति ने अपने पिता वीरू, माता शीला, भाई अमित, चाचा मोहर सिंह व चाची के साथ मिलकर गला घोंटकर रजनी की हत्या कर दी। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी मृत हालत में पलवल के नागरिक अस्पताल में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे तो बेटी अस्पताल में मृत पाई गई। बताया गया है कि उसके ससुराल वाले उसे सिविल अस्पताल ले गए थे, जब डॉक्टर ने उसके गले पर निशान देखा तो पुलिस को सूचित किया गया, जैसे ही मृतका के ससुराल वालों को इस बात का पता चला तो वो अस्पताल से फरार हो गए। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में मृतक महिला के पति सुंदर , ससुर वीरू, माता शीला, भाई अमित, चाचा मोहर सिंह व चाची छोटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतका के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें