फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने मामा का अपहरण किया, रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भांजे ने मामा का अपहरण किया, रुपये छीने
फरीदाबाद। कारोबार के सिलसिले में भांजे से रुपये उधार लेकर समय पर न चुकाना एक मामा को महंगा पड़ गया। टालमटोल से गुस्साए भांजे ने मामा का अपहरण कर पिटाई की और जेब में रखे रुपये छीन कर भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भांजे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बड़खल गांव का है, यहां के रईस उद्दीन ने भांजे शमीम से कारोबार के सिलसिले में कुछ हजार रुपये उधार लिए थे। यह रुपये उन्होंने एक निश्चित समय में लौटाने का भांजे से वादा किया था। समय सीमा गुजरने पर शमीम ने कई बार रईस उद्दीन से अपना धन मांगा लेकिन वह हर बार टालमटोल कर जातेे। रुपया डूबता देख गुस्साया शमीम बुधवार को चार पांच साथियों के साथ आया और रईस उद्दीन को अपनी कार में जबरन बैठा कर साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में शमीम और उसके साथियों ने मामा की पिटाई की और उनकी जेब में रखा धन निकाल लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे सुनसान में उतार कर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें