फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर में हुए घाटे को पूरा करने के लिए रचा लूट का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल सेंटर में हुए घाटे को पूरा करने के लिए रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा बिल्डर इलाके में कार खरीदने आए मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी युवक ने कॉल सेंटर में हुए घाटे को पूरा करने के लिए खुद ही सारी साजिश रच डाली थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को पीड़ित पर शक हुआ तो पुलिस ने उससे सख्ती की। तब उसने सारा सच उगल दिया।
विज्ञापन

मंगोलपुरी दिल्ली निवासी प्रभात ठाकुर ने 7 जनवरी को पल्ला थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर पुरानी कार देखकर उसे खरीदने दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में आया था। प्रभात ने बताया कि जब कार बेचने वाले के घर जा रहा था तो रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उसके हाथ से 1.40 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की तो उसका झूठ पकड़ा गया। उसने बताया कि वह दिल्ली में कॉल सेंटर चलाता था, जिसमें उसे काफी घाटा हो गया था। ऐसे में देनदारी से बचने के लिए उसने लूट का ड्रामा रचा था। डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामला झूठा पाया गया है। अब प्रभात ठाकुर के खिलाफ झूठी शिकायत देने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें