फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला एन्क्लेव से लापता युवक का शव दिल्ली से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंगला एन्क्लेव से लापता युवक का शव दिल्ली से मिला

फरीदाबाद। नंगला एन्क्लेव से गत 5 मई को लापता एक 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने दिल्ली के गोविंदपुर इलाके से मिला है। युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज परिजनों ने मंगलवार शाम को उसका शव भड़ाना चौक पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।
नंगला एन्क्लेव पार्ट दो निवासी भगवान दास ने बताया कि गत 5 मई को दिन में करीब 12.30 बजे उनके बेटे नीरज के पास किसी का फोन आया था। फोन सुनने के बाद वह घर से निकल गया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, मगर बात नहीं हो पाई। जब काफी देर तक नीरज से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने पर्वतीय कॉलोनी में उसके लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह तुगलकाबाद के आसपास की मिली। पुलिस ने परिजनों को उसकी तलाश में भेज दिया। परिजन नीरज को ढूंढते हुए सोमवार को गोविंदपुरी थाने में पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें एक युवक का शव दिखाया, जिसकी उन्होंने पहचान नीरज के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नीरज की हत्या पांच मई को ही हो गई थी और छह मई को दिल्ली पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती है। मंगलवार को परिजन जब नीरज के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो नाराज लोगों ने उसके शव को भड़ाना चौक पर रखकर जाम लगा दिया। लोग मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पर्वतीय कॉलोनी चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाया कि नीरज की हत्या का मामला दिल्ली में दर्ज है और वे आरोपियों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस की पूरी मदद करेंगे। इसके बाद लोग शांत हुए और उन्होंने जाम खोला। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें