फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्रों ने किया आठवीं के छात्र का अपहरण, सकुशल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दसवीं के छात्रों ने किया आठवीं के छात्र का अपहरण, सकुशल बरामद

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र से दसवीं कक्षा के छात्रों ने आठवीं कक्षा के एक छात्र का दो लाख रुपये की फिरौती के लिए रविवार शाम को अपहरण कर लिया गया। बच्चे के पिता के पास फिरौती के लिए फोन आया तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को कॉलोनी ही स्थित एक मकान से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को बंधक बनाकर रखा गया था। जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में बच्चे के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके भाई व उसके दोस्तों पर शक है। मामला संगीन होने के कारण पुलिस गहनता से इसकी जांच में जुटी है और उसके बाद ही कार्रवाई करेगी।
पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पल्ला थाने में अपने 12 साल के भतीजे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। रात को बच्चे के पिता के पास फोन आया कि बेटे को सकुशल देखना चाहते हो तो दो लाख रुपये का इंतजाम कर लो। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पल्ला थाना पुलिस को दी। बच्चे के अपहरण और फिरौती के लिए फोन कॉल आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने कॉलोनी के ही एक मकान से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को उसमें बंद करके रखा गया था। पल्ला थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि अपहरण की साजिश रचने में अपहृत का भाई व उसके दोस्त शामिल थे। अपहृत बच्चे का भाई दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसने अपने साथ पढ़ने वाले एक साथी और उसके भाई के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार करी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस पूरे तथ्य जुटा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें