फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का आरोप, शव रख जाम लगाया
- पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया, दिया कार्रवाई का आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगा ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार शाम मोहना रोड पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के यादव कॉलोनी निवासी ओमवीर सिंह ने अपनी बेटी ज्योति की शादी हाथरस निवासी अभिमन्यू के साथ गत 6 मार्च 2018 को की थी। ज्योति और उसका पति दोनों नौकरी करते थे और यहां सेक्टर-70 में रहते थे। परिजनों का आरोप है कि गत 24 मई को ज्योति के ससुरालवालों ने दहेज की मांग लेकर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। ज्योति को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात ज्योति ने उपचार के दौरान एलएनजेपी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम दिल्ली से शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मोहना रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लोग शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें