फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में पशुचोर मिला घायल, गोरक्षकों पर हमले का अंदेशा-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप में मिला गोली लगने से घायल युवक
विज्ञापन

सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर तगा के पास पिकअप गाड़ी के केबिन में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पिकअप में दो सांड व दो गाय भी मिलीं। संभावना जताई जा रही है कि यह मामला पशु चोरी का हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकरोना चौकी प्रभारी जगमाल सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे फतेहपुर तगा में एक पिकअप खड़े होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के केबिन में एक युवक घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था। वहीं गाड़ी में दो सांड और दो गाय बंधी हुई मिलीं। चौकी प्रभारी ने स्थानीय लोगों की सहायता से गाड़ी में बंधी गाय और सांड को मुक्त कराया। चौकी प्रभारी का कहना है कि गाड़ी पशु चोरों की थी। चौकी प्रभारी ने अंदेशा जताया है कि पिकअप में घायल मिले युवक पर गोरक्षकों ने हमला किया है लेकिन अभी पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं है। पिकअप के दो रिम पूरी तरह से घिसे हुए पाए गए हैं। अंदेशा है कि पशु चोरों पर गोरक्षकों ने हमला किया होगा। युवक की पहचान गांव टीकरी खेड़ा निवासी समसू के रूप में हुई। घायल युवक को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अलग मामले दर्ज
गांव के पूर्व सरपंच लालू की शिकायत पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला अज्ञात लोगों पर समसू पर जानलेवा हमला करने का दर्ज किया गया है जबकि दूसरा मामला पशु चोरी का दर्ज किया गया है। पिकअप में पशुओं का बंधे हुए मिलना, गोली के तीन खाली खोल और पत्थरों से भरी हुई बोरी मिलना इसके सबूत हैं कि पिकअप पशु चोरों का है। अस्पताल में भर्ती समसु के होश में आने का भी इंतजार है। अभी डॉक्टरों ने स्पष्ट नहीं किया है कि सिर में चोट किस कारण से लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें