फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाना ने माना हमारा नहीं है ड्रग तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
घाना दूतावास ने माना, हमारा नहीं है ड्रग तस्कर
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर पुलिस कार्रवाई में मारा गया ड्रग तस्कर माइकल चार्ल्स घाना का नागरिक नहीं है। घाना दूतावास ने उसके पासपोर्ट को फर्जी बताते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया है। माइकल के घर से मिला उसका दूसरा पासपोर्ट नाइजीरिया का है। ऐसे में अब पुलिस ने नाइजीरियन दूतावास से पत्राचार करते हुए उसका शव लेने को कहा है। साथ ही उसके दूसरे पासपोर्ट के बारे में भी जानकारी मांगी है। उधर, चौथे दिन भी माइकल का शव बीके अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा हुआ है।
पांच जुलाई की रात सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड पर गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को सूचना मिली थी कि ड्रग तस्कर फरीदाबाद आने वाले हैं। इस पर गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने सूरजकुंड रोड पर मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम भी गुरुग्राम पुलिस की मदद कर रही थी। रात को करीब दो बजे एक टैक्सी में सवार दो विदेशी नागरिकों को पुलिस ने नीचे उतरने का इशारा किया तो उसमें सवार एक युवक पहाड़ में दौड़ पड़ा। पुलिस उसके पीछे दौड़ी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे पकड़ कर उसके हाथ से पिस्तौल छिनने का प्रयास किया और उसका हाथ पीछे मोड़ दिया। अचानक पिस्तौल से गोली चली, जोकि युवक की पीठ में लगकर दिल को चीरती हुई निकल गई। बाद में मृतक की पहचान माइकल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके घर से दो पासपोर्ट बरामद किए थे। इनमें एक घाना का और दूसरा नाइजीरिया का था। माइकल के गिरफ्तार साथी इचकू इयाना ने पुलिस को बताया था कि माइकल घाना का रहने वाला था। पुलिस ने घाना दूतावास को सूचित किया था और उसके पासपोर्ट की प्रति भी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को घाना दूतावास ने जिला पुलिस को बताया है कि वह माइकल का जो पासपोर्ट पुलिस ने उन्हें उपलब्ध करवाया था वह फर्जी है। माइकल चार्ल्स का घाना से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में अब पुलिस ने नाइजीरियन दूतावास से संपर्क माइकल का शव लेने के लिए कहा गया है। साथ ही उसके घर से मिले नाइजीरियन पासपोर्ट के बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाने में दर्ज है माइकल के खिलाफ मुकदमा
थाना सूरजकुंड प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि माइकल चार्ल्स के खिलाफ करीब दो साल पहले दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने उसके पास से नाइजीरियन पासपोर्ट बरामद किया था। सूरजकुंड पुलिस ने चाणक्यपुरी थाने से भी इसकी तस्दीक की है और वहां जमा पासपोर्ट की प्रति उपलब्ध करवाने को कहा ताकि उसके नाइजीरियन पासपोर्ट के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें