फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की कुकर्म के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्र की कुकर्म के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में कक्षा सात के एक छात्र को पड़ोसी ने हवस का शिकार बनाने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। हत्यारे ने छात्र का शव स्कूल के पीछे ही झाड़ियों के नीचे दबा दिया और फरार हो गया। वारदात के 17 दिन बाद हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छात्र का कंकाल बरामद किया। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है।
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या की चर्चाएं शहर में अभी गर्म ही थीं कि बल्लभगढ़ के सीकरी गांव में भी ऐसी ही घटना सामने आई। मूलरूप से मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी रामसागर पिछले पांच साल से सीकरी गांव में परिवार के साथ रोबिन शर्मा के घर में किराए पर रहे हैं। चार बच्चों में सबसे बड़ा राहुल (13) गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। 24 अगस्त की सुबह राहुल स्कूल गया लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में पता किया तो बताया गया कि राहुल लंच तक स्कूल मेें था उसके बाद कहां गया पता नहीं। परिजनों ने सदर सीकरी चौकी में बेटे के गुम होने की शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। इधर परिजन बच्चे की खोज करते रहे। रामसागर ने राहुल के सहपाठियों से जानकारी ली। एक छात्र ने उन्हें बताया कि राहुल को अंतिम बार उसने गांव के सूरज नाम के युवक के साथ जाते हुए देखा था। इस पर रामसागर ने पड़ोस में ही रहने वाले सूरज की तलाश की तो वह भी लापता था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों पर दबाव डाल कर सूरज को हाजिर करने को कहा। रविवार शाम सूरज पुलिस के हत्थे चढ़ा, पहले तो वह गुमराह करता रहा, पुलिस ने सख्ती की तो उसने राहुल से कुकर्म कर हत्या करने की बात कुबूल की।
विज्ञापन


ऐसे की थी हत्या
सूरज ने पुलिस को बताया कि राहुल उसे बहुत अच्छा लगता था। 24 अगस्त को उसने राहुल को हवस का शिकार बनाने की ठानी। वह लंच के समय सरकारी स्कूल पहुंचा। स्कूल परिसर में खेल रहे राहुल को उसकी मां के पेट मेें दर्द होने का झांसा देकर बुलाया। गेट पर ताला लगा होने की वजह से राहुल दीवार फांद कर स्कूल के बाहर आया और दोनों चल पड़े। सूरज के मुताबिक, वह राहुल को स्कूल के पीछे सुनसान में स्थित झाड़ियों के पास ले गया, वहां उससे कुकर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो उसने राहुल का गला दबा दिया। बेसुध होकर गिरे किशोर से उसने कुकर्म किया। होश में आने के बाद पीड़ित शिकायत न कर दे इसलिए पास ही पड़े पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। कोई शव को देख न सके इसलिए ढेर सारी झाड़ियां तोड़कर ऊपर डाल दीं और फरार हो गया।

जिला उपायुक्त ने स्कूल में छुट्टी कराई
छात्र राहुल की कुकर्म के बाद हत्या की सूचना मिलने को संवेदनशील मानते हुए जिला उपायुक्त समीरपाल सरो ने डीईओ को सीकरी के सरकारी स्कूल में छुट्टी करवाने के निर्देश दिए। सरकारी स्कूल में पढ़ाई चल रही थी कि प्रिसंपल ने आदेश मिलने पर आधे समय से पहले ही छुट्टी घोषित कर बच्चों को घर भेज दिया। जिला उपायुक्त ने गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के बाद रविवार को हुुए प्रदर्शन से सबक लेते हुए यह निर्णय लिया। उन्हें सूचना मिली थी कि सीकरी मेशं भी छात्रों के परिजन इकट्ठा होकर हंगामा कर सकते हैं।

‘सारी उम्मीदें तोड़ बचुआ चला गया’
मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) के सिधवारी थाना कटरा के रहने वाले रामसागर ने रोते हुए बताया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पांच साल पहले उन्होंने घर छोड़ा था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर पद पर तैनात रामसागर के परिवार को बड़े बेटे राहुल से बहुत उम्मीदें थीं। परिवार वाले चाहते थे कि राहुल पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी बने और अपने तीन छोटे भाई बहनों का भी भविष्य बनाए। बेटे के कंकाल देख कर फफक पड़े रामसागर बोले कि सारी उम्मीदें तोड़कर बचुआ चला गया। घर में कोहराम की स्थिति थी। बेटे की मौत के गम में मां बार बार अपना होश खो रही थी तो छोटे भाई बहन आंसू बहा रहे थे।

स्कूल प्रबंधन पर भी उठे सवाल
राहुल की मौत से इलाके के लोगों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी रोष है। लोगों का कहना था कि 24 अगस्त की सुबह स्कूल पहुंचा राहुल लंच के बाद गायब हो गया यह जानने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उसकी तलाश नहीं की। जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें दो टूक जवाब दे दिया गया कि छात्र लंच के बाद से गायब है। लोगों का कहना है कि यदि स्कूल प्रबंधन राहुल के गायब होते ही सक्रिय हो जाता, उसके परिजनों को सूचना मिल जाती तो शायद यह हादसा भी न होता। लोगों का कहना है कि प्रबंधन स्कूल का मुख्य गेट बंद होने की दलील दे रहा है, इससे दीवार फांद कर बाहर जाने वाले बच्चों की निगरानी की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती।

रोहतक भेजा गया कंकाल
17 दिन में राहुल के शरीर के मांसल अंग पूरी तरह समाप्त हो चुके थे। पुलिस को शव के नाम पर किशोर का कंकाल ही हाथ लगा। किशोर की मौत कैसे हुई यह पता लगाने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कंकाल रोहतक स्थित फोरेंसिक लैब भेजा है। एसएचओ सदर बल्लभगढ़ इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर तफ्तीश की दिशा तय की जाएगी।

मृतक के कपड़े कुकर्म और हत्या साबित करने की अहम कड़ी
हालांकि सूरज ने बेसुध राहुल से कुकर्म करने की बात कुबूल की है लेकिन अदालत में उसे साबित करने के लिए छात्र की यूनिफार्म अहम कड़ी होगी। आपराधिक मामलों के जानकारों के मुताबिक शरीर के मांसल अंगों का क्षय होने की वजह से कंकाल के पोस्टमार्टम में कुकर्म जैसी बात साबित होना आसान नहीं होगा। घटना के समय राहुल ने जो यूनिफार्म पहनी थी उसमें लगा आरोपी का वीर्य, रक्त ही उसे दोषी करार दिलाएगा। इसके लिए मृतक के कपड़ों में मिलने वाले सूख चुके वीर्य, रक्त आदि का डीएनए टेस्ट कर आरोपी राहुल के डीएनए से मैच कराया जाएगा। सूरज ने बताया था कि उसने पत्थर से सिर कुचल कर राहुल की हत्या की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खोपड़ी की टूटी हड्डी से यह अनुमान लगाया जाएगा कि किस प्रकार के हथियार से और कितने वेग से वार किया गया, जो कि हत्या साबित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


राहुल के हत्या आरोपी सूरज को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर ही सरकारी स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में स्थित झाड़ियों से मृत छात्र का कंकाल और कपड़े बरामद किए गए, जांच में पुलिस ने मौके से कुछ और भी चीजें जब्त की हैं।
- विष्णु दयाल, डीसीपी बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें