फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर भाटी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। सुंदर भाटी गैंग के एक गुर्गे नरेंद्र उर्फ निंदर सहित दो बदमाशों जसबीर उर्फ यशबीर और जयवीर सिंह को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 और सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें निंदर और जसबीर पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। निंदर नोएडा पुलिस का भी इनामी बदमाश है। वहां उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। आरोपियों ने उद्यमियों में खौफ पैदा करने के लिए वर्ष 2017 में एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में घुसकर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई थी और फरार हो गए थे। आरोपियों पर हत्या, लूट, रंगदारी मंगाने के कई संगीन मामले दर्ज हैं।
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि तिगांव से गिरफ्तार बदमाश नरेंद्र उर्फ निंदर उत्तर प्रदेश में सक्रिय भाटी गैंग का गुर्गा है। निंदर पर इस साल जनवरी में नोएडा में धर्मी नामक एक युवक की हत्या करने का मामला दर्ज है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। नरेंद्र उर्फ निंदर के खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में फिरौती, जानलेवा हमला करने जैसे 11 मामले दर्ज हैं। करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में नरेंद्र उर्फ निंदर भागने में कामयाब रहा, जबकि पुलिस ने इनके साथी बिट्टू को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन

वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गांव दिघौट, पलवल निवासी जसबीर उर्फ यशबीर और गांव मोहना, बल्लभगढ़ निवासी जयवीर सिंह पिछले काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। दोनों के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। एसीपी क्राइम के अनुसार वर्ष 2017 में मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक लोहा फैक्ट्री में दोनों बदमाशों ने अपने साथियों जगदीप उर्फ जग्गा, सोनू जाखड़, सोनू, सतीश, अरुण, राहुल आदि के साथ मिलकर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई थी और फैक्ट्री मालिक राजकुमार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस घटना के बाद से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। उन्होंने बताया कि बदमाश जसबीर उर्फ यशबीर नवंबर 2017 से फरार चल रहा था। वर्ष 2018 में गांव दिघोट, पलवल में हुए शूट आउट में जसबीर मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन

इसी तरह मोहना निवासी जयवीर सिंह वर्ष 2017 में अपने साथी दिघोट निवासी अमित और योगेश के साथ मिलकर गांव में सुनील व पवन को गोलियों से छलनी कर दिया था। इसमें सुनील की मौत हो गई थी, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा भी इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर जसबीर को आईएमटी चौक के पास से, जबकि जयवीर सिंह को सेक्टर 8 ईएसआई अस्पताल के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें