फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी तांत्रिक की लोगों ने की ठुकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी तांत्रिक को लोगों ने पीटा
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी तांत्रिक को लोगों ने पहले जमकर पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जले भेज दिया गया।
एनआईटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। पिछले काफी दिनों से वह बीमार थी। 7 मार्च की रात को परिजन उसे एनआईटी क्षेत्र में ही एक तांत्रिक रहमान के पास ले गए। आरोप है कि झाड़ फूंक के दौरान तांत्रिक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इस बारे में किसी को बताने पर रहमान ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण किशोरी ने उस समय तो किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन उसने सारी बात अपनी मां को बताई। इस पर किशोरी के माता-पिता शिकायत लेकर तांत्रिक के पास गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि शिकायत करने पर तांत्रिक उसके माता-पिता के साथ अभद्रता करने लगा। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन लोगों को जब तांत्रिक की करतूत पता चला तो उन्होंने तांत्रिक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने इसकी शिकायत एनआईटी महिला थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तांत्रिक को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें