फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैटों से चोरों ने हीरे व सोने के जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद फ्लैटों से जेवर चुराए
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित अलग-अलग सोसायटियों में दो बंद फ्लैटों में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के हीरे व सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय एक सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजकुंड थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-45 स्थित वैश्य अपार्टमेंट निवासी विवेक कुमार अपने कारोबार के सिलसिले में 7 से 9 दिसंबर तक सिंगापुर गए हुए थे। वहां से लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे और सारा सामान फैला हुआ था। चोर उनके घर से हीरे का मंगलसूत्र, हीरे की तीन अंगूठियां, 12 जोड़ी कानों के कुंडल सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी और सोने की एक चेन चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में चोर सेक्टर-21सी स्थित नालंदा अपार्टमेंट निवासी जगजीत व उनके पति क्रांति कुमार केंद्र सरकार में अधिकारी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद से वह यहां रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार गत 3 से 9 दिसंबर के दौरान दोनों पति-पत्नी अपने बच्चों के पास इंफाल गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके फ्लैट में सेंध लगाई। वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस के अनुसार चोर उनके घर से हीरे का एक मंगलसूत्र, एक हीरे की अंगूठी, सोने के तीन झुमके, सोने के चार ब्रेसलैट, सोने की तीन अंगूठी, चांदी की पायजेब, दो कलाई घड़ी, सोने के सिक्के और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। जांच के दौरान पुलिस को सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें