फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मिलकर भाई ने ही मार डाला था नंदनी को

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासिनी किशोरी की हत्या मां और बेटे ने मिलकर की थी। इसके बाद उसके शव को बाइक पर लादकर तीन किलोमीटर दूर कुण्डा शरीफपुर के पास सूखी नहर में फेंक आए थे। बगल के गांव के चौकीदार ने उन्हें बाइक पर लादकर ले जाते देखा था। किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही 10 वीं कक्षा के एक छात्र के साथ था। परिवार वाले उसे ऐसा करने से मना करते थे। मंगलवार को चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां बेटे के विरुद्ध ऑनर किलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी निकट के बापू इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा थी। गत आठ दिसंबर को कि शोरी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे ऐसा करते उसकी मां ने देख लिया। मां ने उसकी मोबाइल छीन ली और फटकार लगाई थी। अगले दिन तीन किलोमीटर दूर नहर में एक किशोरी की लाश देखी गई। इसकी शिनाख्त आदमपुर गांव निवासिनी के रूप में हुईं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक छात्र से था। इससे उसकी मां और भाई नाराज थे। पुलिस का अनुुमान है कि इससे नाराज उसकी मां और भाई ने ही उसे मार डाला। पुलिस की पूछताछ में मां और भाई ने बताया कि मोबाइल से बात करते पकड़े जाने पर जब बेटी को डांटा गया था। इससे नाराज होकर उसने जहर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से वह डर गई और उसकी लाश को बेटे की बाइक पर लादकर नहर में फेंक आई थी। जो नौ दिसंबर को चचाईपार को जाने वाले नहर में मिली। पुलिस ने कटघरामहलू के चौकीदार सुरेंद्र यादव की तहरीर पर मृतका की मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें