फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता के आरोपी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और उनके स्टाफ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कनिष्ठ अभियंता सुमेर सिंह से निगमायुक्त ने अभी तक न तो कोई स्पष्टीकरण मांगा और न ही उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई की। सुमेर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने वाले संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान अभद्र व्यवहार पर कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान एनआईटी क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने एनआईटी क्षेत्र में अतिक्रमण अवैध निर्माण करने वाले 12 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इन लोगों के निर्माण पर यह नोटिस कर चस्पा करने का आदेश उन्होंने अपने सेवादार और चालक योगेश को दिया था।

यह दोनों नोटिस चस्पा कर रहे थे कि इसकी भनक कनिष्ठ अभियंता सुमेर सिंह को लग गई। जेई ने चालक योगेश को फोन कर उसे धमकाया और संयुक्त आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फोन पर हुई इस बात की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें