फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। एटीएम मददगार गिरोह ने अंबेडकर चौक स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने आई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहना के गांव चमनपुरा निवासी रणवीरी गत 23 अक्तूबर को किसी काम से बल्लभगढ़ आई थी। इस दौरान रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह अंबेडकर चौक पर स्थित एक एटीएम पर चली गई। महिला ने बताया कि उन्होंने अपना कार्ड एटीएम में डाला और रुपये निकालने के लिए पासवर्ड डाला। मगर रुपये नहीं निकले। इस पर वहां खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। उस युवक ने भी प्रयास किया, मगर रुपये नहीं निकले। इस पर उसने महिला का कार्ड लौटा दिया, जिस पर वह वहां से चली गई। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। उन्होंने अपना कार्ड देखा तो पता चला कि वह बदला हुआ था। उस युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया था। महिला ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें