फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपराध शाखा करेगी प्ले स्कूल मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी और डीसीपीओ की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पल्ला एरिया के सरस्वती विहार में प्ले स्कूल मामले की जांच अब थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंपी गई है। इस स्कूल में 11 अप्रैल को एक डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद 17 अप्रैल को बाल कल्याण समिति व अन्य विभागों की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया था। जहां केवल 50 गज के मकान में 100 से अधिक मासूम बच्चों को बंद करके रखा गया था। बृहस्पतिवार को सीडब्ल्यूसी और डीसीपीओ की टीम ने स्कूल का ताला खुलवाकर अंदर रखे सामान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक न तो पोस्टमार्टम और न ही बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आईं हैं। डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्ले स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधन के लोग आराम से ताला खोलकर सामान के साथ छेड़छाड़ कर बाहर निकाल रहे हैं। आरोपी बेधड़क नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। पुलिस आयुक्त के आदेश पर अब थाना पल्ला से पूरी फाइल क्राइम ब्रांच सेक्टर तीस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें