फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आशीष राणा की पारी के दम पर क्रेजी क्लब की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रेजी क्लब ने टाइटन क्रिकेट क्लब को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को क्रेजी क्रिकेट क्लब ने टाइटन क्रिकेट क्लब को दो विकेट से मात दी।टी-20 मैच में टाइटन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन की स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से साहिल शर्मा ने सर्वाधिक 37, नितिन नौटियाल ने 23 जबकि जतिन और सहजाद ने 16-16 रन की पारी खेली। वहीं क्रेजी क्रिकेट क्लब की ओर से अजीम ने तीन, सचिन ने दो और वीरेंद्र ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन


जवाब में क्रेजी क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से आशीष राना ने 44, शिवम ने 26 और मोहित ने 22 रन का योगदान दिया। वहीं टाइटन क्रिकेट क्लब की ओर से साहिल शर्मा ने तीन, प्रवीण ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें