फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में क्रेन चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके के मेवला महाराजपुर अंडरपास में बुधवार रात एक क्रेन चालक की दीवार पर सिर पटककर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव बाकतपुर निवासी शिवदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई इंद्रवीर ने बताया कि वे फिलहाल ओल्ड फरीदाबाद की फ्रेंडस कॉलोनी में रह रहे हैं। शिवदेव मेवला महाराजपुर अंडरपास के पास स्थित शर्मा क्रेन सर्विस पर चालक की नौकरी करता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों भाई अंडरपास की दीवार के पास खड़े थे। आरोप है कि वहीं खोखा लगाने वाला बलराम और रोहित आ गए। दोनों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर बलराम ने शिवदेव की गर्दन पकड़कर सिर अंडरपास की दीवार में दे मारा और पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर उसके साथ भी हाथापाई की गई। आरोपियों के फरार होने के बाद इंद्रवीर ने अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

15 दिन पहले हुआ था झगड़ा
इंद्रवीर ने बताया कि शिवदेव का 15 दिन पहले खोखा लगाने वालों से झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करवा दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें