फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: माकपा ने नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल हड़ताली कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन


माकपा नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफाई का काम नियमित होने के कारण कर्मचारियों को भी नियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और नगर निगम में नए पद सृजित कर नियमित भर्ती करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, पूर्व जिला सेक्रेटरी केडी मिश्रा, विजय झा, शिवप्रसाद और जिला कमेटी सदस्य निरंतर पाराशर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें