फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच से सुलझेगी हत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक जांच से सुलझेगी हत्या की गुत्थी
विज्ञापन

- युवती के परिजनों ने मृतक राहुल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी दो स्थित खोखा कॉलोनी में मंगलवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने मामले में पुलिस फोरेंसिक और बैलेस्टिक जांच करवाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। वहीं बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टामार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राहुल ने करीब पांच महीने पहले खोखा कॉलोनी में एक मकान में कमरा किराए पर लिया था। राहुल डेयरी प्लांट में दूध सप्लाई का काम करता था। वहीं युवती गुरुग्राम में नौकरी करती थी। राहुल ने मकान मालिक को बताया था कि उन दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द शादी करने वाले हैं। मामले में आरोपी राहुल की भी मौत हो चुकी है। इसलिए पुलिस जल्द ही मुकदमे की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करेगी। राहुल के परिजनों ने बताया कि करीब ढाई साल पहले वह नौकरी के लिए फरीदाबाद आया था। इसके बाद कभी-कभार गांव जाता था। प्रिया के बारे में उसने परिजनों को कभी कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि राहुल जहां रहता था उस मकान का कमरा अंदर से बंद था। किसी तीसरे व्यक्ति के कमरे में दाखिल होने के सबूत नहीं हैं। कमरे से पुलिस ने दो कट्टे और तीन कारतूस बरामद हुए थे। इन्हें फोरेंसिक और बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से साफ होगा कि गोलियां दोनों कट्टों से चली या एक कट्टे से बारी-बारी दो गोलियां मारी गईं।
विज्ञापन

पुलिस यह भी जानने के प्रयास में है कि दोनों ने एक दूसरे को आमने-सामने खड़े होकर गोली मारी या राहुल ने पहले प्रिया की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें