फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन बेचने के नाम पर दंपती ने एक करोड़ 30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अदालत में विचाराधीन जमीन बेचने का झांसा देकर दंपती ने एक व्यक्ति से करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये ठग लिए। दंपती से जमीन का सौदा दो करोड़ 80 लाख रुपये में तय हुआ था। थाना सेंट्रल पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-37 निवासी कैलाश वर्मा ने बताया कि पिछले साल उन्होंने मनजीत हुडा और कपिल हुडा नामक दंपती से बड़खल में दो करोड़ 80 लाख रुपये में एक जमीन खरीदने का सौदा किया था। उन्होंने दंपती को अग्रिम राशि के रूप में करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि दिसंबर 2023 को पंजीकृत कराने लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय बड़खल में बकाया रकम, स्टाम्प पेपर की राशि और अन्य खर्चों के लिए रकम लेकर पहुंचे। जब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने हेतु दस्तावेज दिखाए तो रजिस्ट्री क्लर्क ने बताया कि जमीन पर स्टे लगा हुआ है और यह संपत्ति कोर्ट में विचाराधीन है। इस बारे आरोपियों से बात की और अपनी दी हुई रकम वापस मांगी, जिस पर आरोपी टाल मटोल करते रहे। थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें