फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्ल्भगढ़। सेक्टर-65 निवासी एक व्यक्ति से पिता-पुत्र ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये हड़प लिए। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 65 निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि वह प्राॅपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनकी दिल्ली शिवालिक कॉलोनी निवासी विजयवीर और उनके पिता रामप्रसाद से दोस्ती है। वह दोनों भी प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदारी का काम करते हैं। आरोपी विजयवीर अपने पिता राम प्रसाद के साथ उनके घर आया और भवन निर्माण के लिए कुछ कर्ज मांगने लगा। समय-समय पर कर्ज चुकाने का आश्वासन दिलाने पर उन्होंने करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये कई किस्तों में दे दिए। पैसे देने के बाद आरोपी ने कुछ पैसे उनको वापस कर दिए लेकिन करीब 61 लाख रुपये बकाया थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी विजयवीर ने सेक्टर-2 में एक फ्लैट खरीदने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया पैसों के बदले में भूतल का फ्लैट खरीदने के लिए कहा। फ्लैट उन्होंने अपनी पत्नी के नाम खरीद लिया। जिस समय वह फ्लैट को देखने के लिए गए थे उस समय निर्माण कार्य चल रहा था। जिस पर आरोपी ने कहा कि साल भर के अंदर मंजिल का कब्जा दे देंगे। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान ही आरोपी ने किसी अन्य बबीता सैनी और पवन कुमार को फ्लैट बेच दिया। आरोपी ना तो अब उनको फ्लैट दे रहे हैं और ना ही उनके पैसे वापस कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें