फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर 50 लाख की ठगी, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी पांच थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एनआईटी तीन डी निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जान-पहचान सामाजिक कार्यों के दौरान विपिन सहगल और उसकी पत्नी डिंपल सहगल से हुई थी। आरोप है कि दंपती ने सेक्टर-48 स्थित ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी लेकव्यू की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट बेचने के लिए कहा था। आपसी सहमति के बाद 75 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और 12 जुलाई 2025 को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया। रजिस्ट्री की तारीख 11 जून 2026 निर्धारित की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, एग्रीमेंट के दिन ही उन्होंने 50 लाख रुपये अग्रिम के रूप में दे दिए थे। उन्होंने बताया कि दंपती फ्लैट के मूल दस्तावेज देने में देरी करने लगा और हर बार बात को घुमा देता। जब संदेह हुआ तो शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपितों ने उसी फ्लैट का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से भी कर लिया है। जिसका दूसरा एग्रीमेंट भी तैयार कर दिया है। हरजीत सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। थाना एनआईटी पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें