फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण नहीं जा सके खाटू श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक नहीं हो सका बसों का संचालन
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। रविवार को रोडवेज बसों के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह 9 बजे खाटू श्याम जाने वाली बस का संचालन नहीं किया गया। जिसकी वजह से 30 लोगों का एक समूह खाटू श्याम नहीं जा सका। करीब दो घंटे इंतजार करने बाद सभी अपने अपने घर लौट गए।

रविवार को निजी बस के कर्मचारियों ने आगरा रूट पर सवारियों को बैठाने को लेकर रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। जिसके चलते सुबह 8 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया। बसों का संचालन नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ी। दो घंटे तक बसों का इंतजार करने के बाद यात्री अपने घरों को वापस जाते हुए नजर आए। बस डिपो में एक समूह मिला जो रविवार को देवशयनी एकादशी की वजह से सीकर स्थित खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहा था लेकिन विरोध प्रदर्शन होने की वजह से बस का संचालन नहीं हुआ। जिसकी वजह से दो घंटे का इंतजार करने के बाद लोग वापस अपने अपने घरों को चले गए। वहीं एक महिला अपने परिवार के साथ भात नौतने के लिए जा रही थी लेकिन बसों का संचालन नहीं होने की वजह से उन्हें निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन





यात्री रहे परेशानी
मुझे किसी काम से चंडीगढ़ जाना था। वह बस के समय के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे डिपो के अंदर आ गए। उनकी बस का समय 9 बजे का था लेकिन विरोध प्रदर्शन के चलते बस का संचालन करीब 3 घंटे के बाद हुआ। - नीक
विज्ञापन



मैं मुजफ्फरनगर किसी कार्य के चलते परिवार के साथ जा रहा था, लेकिन विरोध प्रदर्शन के चलते बसों का संचालन नहीं होने की वजह से परेशानी हुई। - धर्मपाल


मैं आज अपने परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे था। बस का संचालन नहीं होने की वजह से उनको यात्रा रद्द करनी पड़ी। हरिंदर


खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए वह समूह के साथ निकली थी लेकिन बस रद्द होने की वजह से उनके वापस घर जाना पड़ा। - बाला देवी,


पुलिस चौकी में बैठेगी एक आरटीए की टीम
आटीए विभाग के इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया कि उनकी ओर से अब एक टीम पुलिस चौकी बस स्टैंड के अंदर बैठेगी जो अवैध रूप से चल रही बसों के साथ वाहनों को जब्त करेगी। इसको लेकर उनकी टीम पुलिस का सहयोग भी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें