फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छेड़छाड़ करने पर पांच मनचले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीत की टीम ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पांच मनचलों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में योगेश, रूपेश और शुभम, कर्ण और सूरज के नाम शामिल हैं। आरोपियों को टाउन पार्क, सेक्टर-30 पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला व छात्र छात्राओं से फब्तियां कसते हुए काबू किया। महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात थीं। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ ही छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। थोड़ी दूरी पर ही दुर्गा शक्ति की टीम मौजूद थी, महिला स्टाफ ने इशारे कर उन्हें मौके पर बुला लिया। आरोपियों में ज्यादातर आवारा किस्म के लड़के या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं। सबक सिखाने के लिए सभी को महिला पुलिस थाना सेंट्रल लाकर परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया और लड़कों द्वारा की गई हरकत के बारे में बताया गया। मनचलों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि यदि वह दोबारा महिला या लड़कियों को तंग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें