फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकानों के मालिकाना हक के लिए निगम आयुक्त से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फ्री होल्ड लीज धारक व्यापारियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मंगलवार को मिला। लोगों ने आयुक्त से जल्द मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा ने बताया कि अभी काफी संख्या में दुकानदारों को लीज की दुकानों का मालिकाना हक नहीं मिल सका है। दूसरी ओर बल्लभगढ़ के दुकानदारों की भी समस्या है। इसके लिए व्यापारियों को रोज नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राम जुनेजा व प्रेम खट्टर ने आयुक्त से दुकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग रखी। निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सभी जोन में इसे लेकर काम चल रहा है। पात्रों को जल्द दुकानों का मालिकाना हक मिल जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें