फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झाड़ियों में युवक का शव मिला, हत्या की आंशका

Tue, 13 Jun 2023 11:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अमृता अस्पताल के पास मास्टर रोड के पास झाड़ियों में पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर थाना खेड़ी पुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव पलवली निलासी कैलाश (38) के रूप में हुई है। वह गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक कैलाश सोमवार से घर से लापता था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार शाम दून पब्लिक स्कूल के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। गले पर रस्सी जैसे निशान भी बने हुए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें