फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद ऋण न मिलने पर निगम कर्मी टूल डाउन हड़ताल पर

विज्ञापन
ब्याज मुक्त गेहूं ऋण देने की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल करते हुए किय? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
गेहूं खरीद ऋण न मिलने पर निगम कर्मी टूल डाउन हड़ताल पर
विज्ञापन

फरीदाबाद। सफाई निरीक्षक की बहाली और ब्याजमुक्त गेहूं खरीद ऋण की मांग कर रहे नगर निगम कर्मचारी सुनवाई नहीं होने पर बुधवार से टूल डाउन हड़ताल पर चले गए। टूल डाउन हड़ताल की घोषणा करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हड़ताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित करीब साढ़े चार हजार कर्मचारी शामिल होंगे।
निगम मुख्यालय में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगमायुक्त अनीता यादव पर बेरुखी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी पिछले आठ दिन से भोजनावकाश के समय निगम मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। आशा थी कि निगमायुक्त के आने के बाद गेहूं खरीद ऋण मिल जाएगा। निगमायुक्त ने यूनियन के नेताओं से आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर सरकार से पैसा मिलने पर ही ऋण देने की बात कही। निगमायुक्त की दलील से असंतुष्ट संघ नेताओं ने आंदोलन और तेज करने का फैसला लिया। टूल डाउन हड़ताल में बृहस्पतिवार से सफाई, बागवानी, सीवर आदि शाखा के चतुर्थ श्रेणी कमचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, बेलदार यूनियन के प्रधान विरेंद्र, चालक यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी और वेद भड़ाना, एएसआई यूनियन के प्रधान राजेंद्र दहिया ने सामूहिक रूप से टूल डाउन हड़ताल का समर्थन किया। कहा कि जब तक सारी मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें