कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का असर जरूरी सामान पर भी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल देखने को मिला है। छोटी मंडियां शनिवार व रविवार को बंद ही रही हैं।
कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का असर जरूरी सामान पर भी पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सब्जियों के दामों में एकाएक उछाल देखने को मिला है। छोटी मंडियां शनिवार व रविवार को बंद ही रही हैं।
विज्ञापन
मात्र एक या दो घंटे के लिए कुछ मंडियों में सब्जियों की बिक्री हुई। शुक्रवार से रविवार तक में सब्जियों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए। अब हरियाणा में एक सप्ताह के लिए लगाए लॉकडाउन का असर और भी ज्यादा सब्जियों पर होगा। दामों में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
शुक्रवार को टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा था जो रविवार शाम 40 रुपये तक बिका। प्याज शुक्रवार को 50 रुपये की ढाई किलो थी जो रविवार को 90 रुपये की ढाई किलो पंहुच गई। इसी तरह बाकी सब्जियों पर भी दाम बढ़ा दिए गए।
क्यों बढ़ाने पड़े दाम
बल्लभगढ़ मंडी के आढ़ती सुभाष का कहना है कि बाहर से सब्जियां कम आ रही हैं। लॉक डाउन की घोषणा के कारण के मजदूर पलायन करने लगे हैं। लोग माल लो स्टॉक भी कर रहे हैं। लोग मंडी में सामान खरीदने से डर भी रहे हैं और लोक डाउन के कारण मंडियों में केवल रेहड़ी वालों का ही प्रवेश खुला है। ऐसे में रेहड़ी वालों ने अपने स्तर पर भी दाम बढ़ा दिए हैं। घर तक सब्जी पंहुचाने के नाम पर रेहड़ी संचालक थोड़ी महंगाई बढ़ा रहे हैं। हालांकि कुछ सब्जियों पर दाम बढ़े भी हैं।